अपने जन्मदिन के मौके पर पवन सिंह ने दिया ये खास तोहफा, हेलीकॉप्टर से उतर Dimple Singh संग उड़ाया गर्दा

वहीं 'चुम्मा नया साल के' में छोटे बाबा का म्यूजिक है। भोजपुरी संगीत प्रेमी इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

Update: 2022-01-05 08:41 GMT

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अपना जन्मदिन 5 जनवरी को मनाते हैं। पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के हिट कलाकारों में से एक हैं। वह अपनी एक्टिंग के साथ अपनी शानदार आवाज से भी दर्शकों के दिलों को जीतते हैं। पवन सिंह ने कई भोजपुरी गानों को अपनी आवाज में जाकर हिट बनाया है। वहीं अपने जन्मदिन के मौके पर पवन सिंह ने फैंस को खास तोहफा दिया है।

पवन सिंह ने अपने 36वें जन्मदिव पर अपना नया गाना रिलीज किया है। जिसमें उनका धमाकेदार अंदाज देखने को मिल रहा है। पवन सिंह के नए गाने का नाम 'आ जइहे पांच के' है। इस गानों को दिग्गज अभिनेता ने कुछ देर पहले ही रिलीज किया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पवन सिंह के गाने 'आ जइहे पांच के' को यूट्यूब पर JP Star Pictures Bhojpuri चैनल पर रिलीज किया गया है।

Full View

रिलीज होते ही पवन सिंह के फैंस और तमाम भोजपुरी संगीत प्रेमियों ने गाने 'आ जइहे पांच के' को हाथों हाथ लिया है। खबर बनाने तक इस गानो को यूट्यूब पर साढ़े सात लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 'आ जइहे पांच के' गाने में पवन सिंह न केवल जोरदार डांस किया है बल्कि अपनी दमदार आवाज में गाया भी की। इस गाने में भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव ने उनका साथ दिया है। वहीं गाने में पवन सिंह के साथ अभिनेत्री डिंपल सिंह जबरदस्त ठुमके लगाते हैं।
'आ जइहे पांच के' गाने के बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं। जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। गाने की शुरुआत में पवन सिंह हैलीकॉप्टर से उतरते हैं और फिर बाइक पर शानदार स्टंट करके भी दिखाते हैं। 'आ जइहे पांच के' गाने में पवन सिंह के अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने से पहले वह अपने एक ओर गाने को लेकर चर्चा में हैं। पवन सिंह ने नए साल पर अपना एक और नया गाना रिलीज किया था।
पवन सिंह के नए गाने का नाम 'चुम्मा नया साल के' है। जिसमें वह अपने शानदार डांस से दर्शकों के दिलों को जीतते नजर आ रहे हैं। 'चुम्मा नया साल के' गाने को इस साल 1 जनवरी को यूट्यूब के वेव म्यूजिक चैनल पर रिलीज किया गया था। इस गाने में पवन सिंह जबरदस्त डांस करते दिखाई दे रही हैं। 'चुम्मा नया साल के' गाने को पवन सिंह ने अपनी जोरदार आवाज में गाया है। जबकि इस गाने के बोल जाहिद अख्तर ने लिखे हैं। वहीं 'चुम्मा नया साल के' में छोटे बाबा का म्यूजिक है। भोजपुरी संगीत प्रेमी इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News