जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) होली से पहले अपने फैंस के लिए एक के बाद एक गाना रिलीज कर रहे हैं। इस बीच एक्टर का एक नया गाना 'लहे लहे रंगब सलवरवा' (Lahe Lahe Rangab Salwarwa) यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने के वीडियो को अब तक 1 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में पवन सिंह के साथ डिंपल सिंह (Dimple Singh) की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है। याकिन मानिए पवन और डिंपल का ये गाना होली का मजा दोगुना कर देगा। इस गाने के लिए पवन सिंह और आरोही भारद्वाज ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। देखें ये वीडियो

Full View


Tags: