जनता से रिश्ता वेबडेस्क| नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्मों के पॉवरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इसी बीच 2017 में आई पवन सिंह की फिल्म 'त्रिदेव' का एक गाना 'तबाह कइलु गोरी' इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भी नजर आ रही हैं.

4 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस गाने को पवन सिंह (Pawan Singh) ने आवाज दी है, जबकि इसे अरुण बिहारी ने लिखा है. इसका म्यूजिक ओम झा ने दिया है. बता दें कि पवन सिंह के हर गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है. पवन सिंह (Pawan Singh) और अभिनेत्री अक्षरा सिंह की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती है. इस जोड़ी ने दर्शकों का खूब एंटरटेनमेंट किया है और हमें उम्मीद है कि आगे भी करते रहेंगे.
Full View
इस एलबम से हुई शुरुआत
याद दिला दें कि पवन सिंह (Pawan Singh) ने करियर की शुरुआत 1997 में अपनी पहली एलबम 'ओढ़निया वाली' से की थी. पवन सिंह को पहले एलबम से कुछ खासी पहचान तो नहीं मिली थी, लेकिन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में लोग उन्हें जानने लगे थे. इसके बाद, साल 2008 में उनका एक और एलबम 'लॉलीपॉप लागेलू' आया, जिससे पवन सिंह रातों-रात सुपरस्टार बन गए. इस गाने को न सिर्फ भारत में, बल्कि विदेशों में भी सुना जाता है


Tags: