दुबई पहुंचकर बदला पत्रलेखा का अवतार, बुर्ज खलीफा के सामने दिए एक से एक पोज
जिसमें वह बुर्ज खलीफा के सामने एक से बढ़कर एक पोज देती दिखाई दीं। उनकी इन तस्वीरों को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।
Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein: टीवी के मशहूर शो 'गुम है किसीके प्यार में' इन दिनों चारों तरफ छाया हुआ है। शो में अभी तक दिखाया गया है कि पत्रलेखा, विराट और सई बस हादसे का शिकार हो जाते हैं। विराट सई को तो बचा लेता है, लेकिन पत्रलेखा बस में ही फंसी रह जाती है। इतना ही नहीं, बस खाई में भी गिर जाती है और पत्रलेखा उससे बाहर नहीं निकल पाती। इन सबसे इतर 'गुम है किसी के प्यार में' की पत्रलेखा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह बुर्ज खलीफा के सामने एक से बढ़कर एक पोज देती दिखाई दीं। उनकी इन तस्वीरों को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।
दुबई पहुंचकर बदला पत्रलेखा (Aishwarya Sharma) का अवतार
'गुम है किसी के प्यार में' की पत्रलेखा दुबई पहुंचते ही काफी मॉडर्न बन गई। संस्कारी बहू का चोला उतारकर वह स्लीवलेस वन पीस में नजर आई।
बीवी के लिए फोटोग्राफर बने नील भट्ट (Neil Bhatt)
'गुम है किसी के प्यार में' के विराट यानी नील भट्ट भी बीवी की खातिर दुबई पहुंचकर फोटोग्राफर बन गए। उन्होंने अपनी पत्नी की एक से बढ़कर एक फोटोज क्लिक कीं।
फोटो में दिखा ऐश्वर्या (Aishwarya Sharma) का खूबसूरत अंदाज
ऐश्वर्या शर्मा को पत्रलेखा के रूप में भले ही लोग ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। लेकिन असल जिंदगी में अपनी क्यूटनेस से वह हमेशा चर्चा में रहती हैं। इन तस्वीरों में भी उनका क्यूट अंदाज देखने लायक रहा।
पति नील भट्ट (Neil Bhatt) के साथ बिताया क्वालिटी टाइम
ऐश्वर्या शर्मा यानी पत्रलेखा ने नील भट्ट के साथ भी वहां पर क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। फोटो में दोनों का अंदाज देखने लायक रहा। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।
ऐश्वर्या (Aishwarya Sharma) की फोटोज पर फैंस ने लुटाया प्यार
ऐश्वर्या शर्मा की इन तस्वीरों पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "चलो अच्छा है कम से कम आप लोगों को अपने सख्त शेड्यूल में से वक्त निकालकर दुबई घूमने का मौका मिला।" तो वहीं दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "वाह एक्सीडेंट के बाद सीधा दुबई।"
7/