'सामी सामी' पर पत्रलेखा ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख विराट हुआ घायल

डेलीसोप 'गुम हैं किसी के प्यार में' की पत्रलेखा यानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा सोशल मीडिया सेंसेशन बनती जा रही

Update: 2022-01-21 08:54 GMT

मुंबई। डेलीसोप 'गुम हैं किसी के प्यार में' की पत्रलेखा यानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा सोशल मीडिया सेंसेशन बनती जा रही हैं। हर दिन नए नए कॉन्टेंट क्रिएट कर वो अपने मजेदार वीडियोज से फैंस को एंटरटेन करती देखी जाती हैं। मगर इस बार उन्होंने फनी नहीं बल्कि सिज्जलिंग वीडियो शेयर किया है। अन्य सेलेब्स की तरह ऐश्वर्या ने भी सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा' के गाने 'सामी सामी' पर डांस कर वीडियो शेयर किया है

पीले रंग की साड़ी और फुल स्लीव ब्लाउज में ट्रेडिशनल अवतार लिए ऐश्वर्या ने रश्मिका मंदाना के स्टेप्स को रीक्रिएट किया है। मगर उनके पैरों में सजे स्नीकर्स ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कुछ ही देर पहले इस वीडियो साझा किया गया है, और ये ताबड़तोड़ वायरल होता जा रहा है। एक्ट्रेस ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'Saree + Sports Shoes = Saami Saami Obsessed with this song'
ऑनस्क्रीन शांत और सीरियस दिखने वाली पत्रलेखा का ये अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। लेकिन उनके पति नील भट्ट तो उनके लटकों झटकों से घायल ही गए हैं। नील ने कमेंट में लिखा, 'तुम्हारा सामी यहां है, बोलो @aisharma812'। मालूम हो, नील भट्ट भी शो 'गुम हैं किसी के प्यार में' का अहम हिस्सा हैं। उन्हें पर्दे पर विराट के नाम से पहचाना जाता है।
नील और ऐश्वर्या पिछले साल नवंबर महीने में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने अपने परिवार की मौजूदगी में उनके आशीर्वाद के साथ अपने नए रिश्ते की शुरुआत की। बता दें, नील और ऐश्वर्या 'गुम हैं किसी के प्यार में' के सेट पर ही एक दूसरे से मिले और इन्हें प्यार हो गया। कुछ समय एक दूसरे को डेट करने के बाद इन्होंने एक दूसरे से शादी कर ली।


Tags:    

Similar News

-->