नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) ने पौराणिक सीरियल 'देवों के देव महादेव' में माता पार्वती का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बना ली. अब बेशक ये शो बंद हो चुका है, लेकिन आज भी दर्शक पूजा को उसी नाम से ज्यादा जानते हैं. हालांकि, उनके बारे में हर अपडेट जानने के लिए सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े रहते हैं.

असल जिंदगी में काफी बोल्ड है पूजा बनर्जी
पूजा को शो में बेशक संस्कारी किरदार में देखा गया हो, लेकिन असल जिंदगी में वह पर्दे से बिल्कुल विपरीत और काफी बोल्ड हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया लवर हैं.
वह अक्सर फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं. अब फिर से पूजा ने अपना नया लुक शेयर कर फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दी हैं.
पूजा ने शेयर किया नया लुक
पूजा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी 2 फोटोज शेयर की हैं, इनमें उन्हें ब्लैक कलर की ट्रांसपेरेंट शर्ट और ब्लैक कलर की सीक्वेंस वाली शॉर्ट स्कर्ट पहने देखा जा रहा है. यहां वह कैमरे में देखते हुए पोज दे रही हैं. पूजा ने इन फोटोज को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'शांति की शुरुआत मुस्कान से होती है.'
बेहद हॉट दिख रही हैं पूजा
एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए स्मोकी आई लुक के साथ ग्लोसी मेकअप किया है. इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा है. इस लुक में एक्ट्रेस काफी हॉट दिख रही हैं. अब फैंस भी उनके इस अवतार पर फिदा हो गए हैं. लोगों ने उनकी तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए हैं.
Tags: