Parineeti Chopra-Akshay Kumar in Capsule Gill: बॉलीवुड फिल्म स्टार परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों एक बड़ी हिट फिल्म की तलाश में हैं। अदाकारा ने लंबे वक्त से कोई हिट फिल्म नहीं दी है। आखिरी बार अदाकारा परिणीति चोपड़ा ने सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) संग ही अपनी पिछली हिट फिल्म केसरी दी थी। इसके बाद एक्ट्रेस जबरिया जोड़ी, संदीप और पिंकी फरार और साइना जैसी फ्लॉप फिल्में दे चुकी हैं। अब एक बार फिर अदाकारा ने अपनी अगली फिल्म के लिए सुपस्टार अक्षय कुमार का हाथ थामा है। केसरी के बाद ये दोनों सितारे जल्दी ही एक और फिल्म लेकर दर्शकों के बीच पहुंचने वाले हैं। दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म भी बायोग्राफिक्ल ड्रामा है। जिसमें फिल्म स्टार अक्षय कुमार एक माइनिंग इंजीनियर का किरदार निभाते दिखेंगे। हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार की अगली अपकमिंग फिल्म कैप्सूल गिल की।
हाल ही में अदाकारा परिणीति चोपड़ा ने सुपरस्टार अक्षय कुमार संग अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर बताया है कि ये दोनों सितारे जल्दी ही इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। ये तस्वीर न्यूयॉर्क की है। जहां दोनों सितारे अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अदाकारा परिणीति चोपड़ा ने लिखा, 'हम फिर से हाजिर हैं। इस वक्त केसरी की जोड़ी यॉर्क में भले ही शूटिंग कर रही हो लेकिन हंसी, जोक्स, गेम्स और पंजाबी गपशप बिल्कुल सेम ही है।' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार और पूजा एंटरटेनमेंट को टैग कर नई शुरुआत का इशारा दिया है। यहां देखें पोस्ट।
रानीगंज कोलफील्ड रेस्क्यू मिशन की कहानी है कैप्सूल गिल
अपनी अपकमिंग फिल्म कैप्सूल गिल में अक्षय कुमार सिख किरदार में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म चर्चित रानीगंज कोलफील्ड रेस्क्यू मिशन की कहानी को पर्दे पर दिखाने वाली हैं। जहां एक माइनिंग अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के रानीगंज माइन्स में फंसे 65 मजदूरों को अपनी जान पर खेलकर बचाया था। इस वीरता के लिए वहां के माइनिंग अधिकारी (अतिरिक्त मुख्य खनन अभियंता) जसवंत सिंह गिल को राष्ट्रपति ने भारत के सर्वोच्च नागरिक वीरता पुरस्कार से भी सम्मानित किया था। ये फिल्म इन दिनों शूटिंग स्टेज पर है। फिल्म को पूजा एंटरटेनमेंट्स प्रोडक्शन के तहत बनाया जा रहा है।