नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) वैसे तो अक्सर अपनी फिल्मों के कारण ही चर्चा में रहती हैं. लेकिन इन दिनों वह फिल्मों से ज्यादा अपने स्टनिंग लुक्स के कारण सुर्खियां बटोरने लगी हैं. पिछले कुछ समय से परिणीति के अलग-अलग लुक्स देखने को मिल रहे हैं. ऐसे में वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो गई हैं. अब एक बार फिर परिणीति ने फैंस के साथ अपना सिजलिंग लुक शेयर किया है.

परिणीति ने दिखाया अनोखा अवतार
लेटेस्ट फोटोशूट में परिणीति को सिक्वेंस वाली ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने देखा जा रहा है. उन्होंने अपने इस लुक के साथ स्मोकी मेकअप किया है और बालों को खुला छोड़ा है.
यहां परिणीति काफी अलग अवतार में दिख रही हैं. इसमें वह कैमरे में देखते हुए कई पोज दे रही हैं. वैसे, फैंस के लिए शायद यह पहला मौका है जब परिणीति का ऐसा अवतार देखने को मिला है.
बेहद हॉट लग रही हैं परिणीति
इन फोटोज में वह बेहद ग्लैमरस और हॉट दिख रही हैं. फैंस उनके इस अवतार को देखते रह गए हैं. एक्ट्रेस के इस फोटोशूट पर लाखों आ चुके हैं. वहीं, फैंस रेड हार्ट और फायर इमोजी बनाकर उनके इस लुक की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं.
इस फिल्म में दिखेंगी परिणीति
परिणीति के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह अगली फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाली है. इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, बॉबी देओल और अनिल जैसे सितारे लीड रोल में दिखेंगे. इसके अलावा इन दिनों परिणीति को रियलिटी शो 'हुनरबाज' में जज के तौर पर देखा जा रहा है.
Tags: