Parineeti Chopra का खुलासा, इस एक्ट्रेस को देखकर बढ़ा देती हैं एक्सरसाइज स्पीड

Update: 2026-07-04 16:01 GMT

New Delhi नई दिल्ली :  बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक चैट शो के दौरान कटरीना कैफ को अपना आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि वह कटरीना की बहुत बड़ी फैन हैं और जब भी वह सामने आती हैं तो थोड़ी घबराहट महसूस करती हैं।

परिणीति ने करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में एक मजेदार किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि एक बार जब वह अपने जिम में ट्रेडमिल पर जॉगिंग कर रही थीं, तभी अचानक कटरीना कैफ वहां पहुंच गईं। कटरीना को देखकर वह इतनी नर्वस हो गईं कि उन्होंने तुरंत ट्रेडमिल की स्पीड बढ़ा दी।

परिणीति ने हंसते हुए कहा, “जैसे ही मैंने कटरीना को देखा, मैंने ट्रेडमिल की स्पीड तेज कर दी।” इसके बाद कटरीना उनके पास आईं और पूछा कि वह क्या कर रही हैं और कितने समय से एक्सरसाइज कर रही हैं। इस पर परिणीति ने जवाब दिया कि वह 20 मिनट से दौड़ रही हैं।

कटरीना ने तब उन्हें कहा कि वह 5 मिनट और एक्सरसाइज करें, जिस पर परिणीति ने तुरंत सहमति जताई।परिणीति ने कहा कि कटरीना कैफ उनकी आइडल हैं और वह उनके काम और फिटनेस को बहुत प्रेरणादायक मानती हैं। यह किस्सा सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहा और फैंस ने इसे बेहद मजेदार बताया।

Tags:    

Similar News