Bigg Boss 16: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 16' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यूं तो शो में हर कोई काफी अच्छा परफॉर्म कर रहा है, लेकिन 'बिग बॉस 16' के शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी और अब्दु रोजिक लोगों के फेवरिट बने हुए हैं। कई टीवी सितारे ऐसे भी हैं जो प्रियंका चाहर चौधरी को ट्रॉफी जीतता हुआ देखना चाहते हैं। खास बात तो यह है कि 'बिग बॉस 16' के बाकी कंटेस्टेंट्स के मम्मी-पापा ने भी दावा किया है कि प्रियंका चाहर चौधरी टॉप 3 कंटेस्टेंस्ट्स में जगह बना सकती हैं। इस लिस्ट में शालीन भनोट की मम्मी से लेकर शिव ठाकरे की आई तक शामिल हैं।
शिव की आई ने प्रियंका (Priyanka Chahar Choudhary) को कहा राजरानी
शिव ठाकरे की मम्मी ने प्रियंका चाहर चौधरी से मिलते ही उन्हें राजरानी बताया। इतना ही नहीं, उन्होंने सलमान खान के सामने भी दावा किया कि शिव की गेम सबसे अच्छी है, लेकिन उनपर अगर कोई भारी पड़ सकती है तो वह प्रियंका और अर्चना हैं। 
फराह खान ने प्रियंका (Priyanka Chahar Choudhary) को बताया दीपिका पादुकोण
फराह खान ने प्रियंका चाहर चौधरी को 'बिग बॉस 16' की दीपिका पादुकोण कहा। कोरियोग्राफर को प्रियंका चाहर चौधरी की गेम भी काफी पसंद आई और उन्होंने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ भी की।
शालीन भनोट की मम्मी ने की प्रियंका (Priyanka Chahar Choudhary) की तारीफ
शालीन भनोट की मम्मी को भी प्रियंका की गेम काफी पसंद आई। उनसे पूछा गया कि उनके मुताबिक, शो के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स कौन से हैं? इस पर शालीन की मम्मी ने कहा, "मैं प्रियंका, शालीन और अब्दु को टॉप 3 में देखती हूं। 
निमृत को पापा से मिली प्रियंका (Priyanka Chahar Choudhary) से दोस्ती की सलाह
निमृत कौर आहलुवालिया ने 'बिग बॉस 16' में आने के बाद बेटी को सलाह दी कि वह प्रियंका चाहर चौधरी से दोस्ती कर लें। उन्हें प्रियंका की गेम पसंद आई, साथ ही उन्होंने बेटी से कहा कि वह नए साल पर यह कदम उठा सकती हैं।
टीना दत्ता (Tina Datta) की मां ने भी प्रियंका पर लुटाया प्यार
टीना दत्ता की मम्मी को भी प्रियंका चाहर चौधरी की गेम काफी पसंद आती है। उन्होंने घर में एंट्री करने के बाद न केवल प्रियंका को गले से लगाया, बल्कि उनसे कहा कि आगे भी ऐसे ही टीना की दोस्त बनकर रहना। 
प्रियंका को टॉप 3 में देखते हैं ये एक्स कंटेस्टेंट
बता दें कि 'बिग बॉस 15' का हिस्सा रह चुके राजीव अदातिया भी प्रियंका चाहर चौधरी को टॉप 3 में देखते हैं। उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा था, "मेरे लिए टॉप 3 कंटेस्टेंट्स हैं प्रियंका, शिव और अर्चना।"

Tags: