Jaan Kumar Sanu ; काले जादू की वजह से बिग बॉस में एंट्री

Update: 2024-08-11 02:09 GMT
  बिग बॉस Bigg Boss : जान कुमार सानू बिग बॉस 14 के घर में नजर आए थे। जान कुमार सानू सिंगर कुमार सानू के बेटे हैं। जान कुमार सानू ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बिग बॉस 14 में एंट्री को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि वो काले जादू की मदद से बिग बॉस 14 के घर में पहुंचे थे। इसके बाद, जान कुमार सानू ने पूरे वशीकरण की प्रक्रिया के बारे में बात की। जान कुमार सानू की बात सुनकल पॉडकास्ट के होस्ट शॉक रह गए।   जान कुमार की बात सुन शॉक रह गए पारस बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट 
Paras Chhabra
 पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट 'आबरा का डाबरा शो' में जान कुमार सानू से पूछा गया कि क्या वो अपने नेपोटिज्म की मदद से बिग बॉस के घर में पहुंचे थे क्योंकि उनके पिता के फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से कनेक्शन हैं। इस बात पर जान कुमार सानू ने कहा कि वो काले जादू की मदद से बिग बॉस 14 के घर में पहुंचे थे। जान की बात सुनकर पारस छाबड़ा शॉक रह गए।
महिला ने किया काला जादू? जान ने आगे कहा कि वो Bengal
  
बंगाल से हैं, वहां, काला जादू बहुत प्रमुख है। उन्होंने कहा कि वो एक महिला से मिले थे। वो महिला काले जादू के सेटअप के साथ बैठी थी, गुड़िया और वशीकरण हुए बंदरों के साथ। जान ने कहा कि उस महिला ने मुझे जानवरों का बलिदान देने को कहा, और मेरी एक इच्छा पूरी हो जाएगी। वो बंदर दरअसल इंसान थे जिन्हें काले जादू की मदद से बंदरों में बदला गया था और वो सारे बस उस महिला की सुनते थे।
Tags:    

Similar News

-->