टीवी पर दस्तक देने को तैयार पंखुड़ी अवस्थी, नए शो गुड़ से मीठा इश्क का नया प्रोमो वीडियो किया शेयर

पंखुड़ी अवस्थी का ये अंदाज देखकर फैंस को फिल्म 'मंदाकिनी' की याद आ गई है।

Update: 2022-03-06 09:24 GMT

Pankhuri Awasthy is Back with her New Show Gud se mitha ishq: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) स्टार पंखुड़ी अवस्थी (Pankhuri Awasthy) टीवी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जल्द ही पंखुड़ी अवस्थी स्टार भारत के नए शो 'गुड़ से मीठा इश्क' में नजर आने वाली हैं। इस शो में पंखुड़ी अवस्थी खुद से कम उम्र के एक्टर के साथ रोमांस करेंगी। 'गुड़ से मीठा इश्क' में पंखुड़ी अवस्थी टीवी एक्टर ईशान धवन के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। बता दें ईशान धवन केवल 26 साल के हैं वहीं पंखुड़ी अवस्थी की उम्र 30 साल है। कुछ देर पहले ही मेकर्स ने पंखुड़ी अवस्थी के शो का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में पंखुड़ी अवस्थी एक पहाड़ी लड़की के रोल में नजर आ रही हैं। पंखुड़ी अवस्थी का ये अंदाज देखकर फैंस को फिल्म 'मंदाकिनी' की याद आ गई है।






Tags:    

Similar News

-->