पलक तिवारी के देसी लुक ने फैंस की बढ़ाई धड़कनें, सूट पहनकर देसी गर्ल बनीं Shweta Tiwari की बेटी

वहीं फैंस ने कमेंट करते हुए तारीफ करी है। ब्यूटीफुल सूट, अमेजिंग, लुकिंग गॉर्जियस। फैंस ने ऐसे कई कमेंट किए हैं।

Update: 2022-05-18 05:45 GMT

बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही एक्ट्रेस पलक तिवारी ( Palak Tiwari ) ने अपने हॉट अंदाज से फैंस को दीवाना कर दिया है। पलक तिवारी आए दिन अपनी सिजलिंग तस्वीरों से इंटरनेट का तापमान हाई कर देती हैं। पलक तिवारी अपने फैंस के साथ जोड़ने के लिए सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर पलक की लेटेस्ट तस्वीरें आते ही मिनटों में वायरल हो जाती है। फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब एक्ट्रेस ने काफी लंबे समय बाद अपनी तस्वीर शेयर करी है। एथनिक लुक में भी कमाल की लगती हैं। दरअसल पलक तिवारी ने इस बार सूट में अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। जिसे देख फैंस की निगाहें नहीं हट रही।



हाल ही में पलक तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। यहां पलक तिवारी को रेड कलर के सूट मे देखा जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने वाइट कलर का दुपट्टा लिया है। पलक ने अपने कंप्लीट लुक के लिए ग्लौसी मेकअप किया है और बालों को खुला रखा है। जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही है।
पलक तिवारी ने अपनी लेटेस्ट में कई अलग-अलग पोज दिए हैं। पलक ने दुपट्टे को लहराते हुए पोज दिए है। जिसे देख फैंस की नजरें नहीं हट रही है। पलक का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं। कुछ ही घंटों में लाखों लाइक्स आ गई हैं। वहीं फैंस ने कमेंट करते हुए तारीफ करी है। ब्यूटीफुल सूट, अमेजिंग, लुकिंग गॉर्जियस। फैंस ने ऐसे कई कमेंट किए हैं।


Tags:    

Similar News