पलक तिवारी ने रैंप पर बिखेरा जलवा, फैशन वीक में श्वेता तिवारी की बेटी ने किया डेब्यू

अदाकारा ने रैंप पर अपना बोल्ड अवतार फैंस को दिखाया।

Update: 2022-05-01 08:42 GMT

टीवी सीरियल अदाकारा श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने धमाकेदार फैशन वीक में डेब्यू किया है। पलक तिवारी ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2022 में रैंप वॉक की। इस दौरान अदाकारा बेहद ने ऑफ शोल्डर गाउन में अपने जलवे रैंप पर बिखेरे। पलक तिवारी ने फैशन वीक में बोल्ड रैंप वॉक कर सारी लाइमलाइट चुरा ली। इस दौरान अदाकारा आत्मविश्वास से भरी रैंप पर चलती दिखीं। इसके बाद से ही अदाकारा की ये तस्वीरें हर किसी का ध्यान खींच रही है। यहां देखें पलक तिवारी की फोटोज।

फैशन वीक में पलक तिवारी ने किया डेब्यू


दरअसल, ये पहली दफा है जब अदाकारा श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी रैंप पर चली हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में हिस्सा लिया।
आत्मविश्वास से भरी दिखीं पलक तिवारी


इस दौरान टीवी सीरियल अदाकारा श्वेता तिवारी की बेटी पूरे आत्मविश्वास से भरी दिखी थी। अदाकारा ने रैंप पर अपना बोल्ड अवतार फैंस को दिखाया।
मटक-मटक कर रैंप पर चलीं पलक तिवारी
इस दौरान अदाकारा पलक तिवारी रैंप पर बेहद खूबसूरती से चलती दिखीं। जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है। 
पलक तिवारी के जलवे देखते रह गए फैंस
रैंप पर किसी प्रोफेशनल मॉडल की तरह चलती दिखीं पलक तिवारी के तेवरों ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
फैंस को भाया पलक तिवारी का ये अंदाज
अदाकारा पलक तिवारी का ये अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आया है। अदाकारा पलक तिवारी बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करने लगी हैं। 


Tags:    

Similar News

-->