मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी दमदार एक्टिंग से आज इंडस्ट्री में पहचान बना ली है. इसके साथ ही एक्ट्रेस अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं. वे हर मुदद् पर खुलकर अपनी राय जाहिर करती रहती हैं. हालांकि अक्सर उन्हें ट्रोल भी होना पड़ता है. वहीं अब पाकिस्तान की एक एक्ट्रेस नौशीन साह (Nausheen Shah) ने कंगना पर निशाना साधा है. यहां तक कि नौशिन ने कंगना को थप्पड़ मारने तक की बात कही है.
पाकिस्तानी एक्ट्रेस नौशीन शाह ने मोमिन साकिब के चैट शो ‘हद कर दी’ में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पर अपनी भड़ास निकाली. शो में यह पूछे जाने पर कि वह किस बॉलीवुड एक्टर से मिलना चाहेंगी, नौशीन ने कहा कि वह वास्तव में कंगना रनौत से मिलना चाहती हैं और उन्हें दो थप्पड़ भी लगाना चाहती हैं. उन्होंने कहा, “जिस तरह से वह मेरे देश के बारे में बकवास कहती है, जिस तरह वह पाकिस्तानी सेना के बारे में बहुत बकवास कहती है, मैं उसके साहस को सलाम करती हूं. उन्हें नॉलिज नहीं है लेकिन बात देश की करती हैं, वो भी किसी और के देश की. अपने देश पर फोकस करें, अपनी एक्टिंग पर ध्यान दें… अपने विवादों और एक्स बॉयफ्रेंड्स और अन्य चीज़ों पर ध्यान दें.’
Tags: