बॉलीवुड एक्ट्रेसेस और साउथ एक्टर्स की ऑनस्क्रीन जोड़ी, देखें लिस्ट

आइए जानते हैं कि फिल्मों में किन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने साउथ एक्टर्स के साथ काम किया है। यहां पर देखें पूरी लिस्ट...

Update: 2023-01-21 04:26 GMT
बॉलीवुड के स्टार्स साउथ की फिल्मों में और साउथ के स्टार्स बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आते हैं। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की साउथ के एक्टर्स के साथ कई फिल्मों में जोड़ी बनी है। इसमें श्रद्धा कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक का नाम शामिल है। आइए जानते हैं कि फिल्मों में किन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने साउथ एक्टर्स के साथ काम किया है। यहां पर देखें पूरी लिस्ट...
आलिया भट्ट-राम चरण (आरआरआर)
राम चरण की फिल्म 'आरआरआर' में आलिया भट्ट ने कैमियो किया था। फिल्म 'आरआरआर' में आलिया भट्ट् ने राम चरण की पत्नी का रोल किया था। 
श्रद्धा कपूर-प्रभास (साहो)
प्रभास कपूर की फिल्म 'साहो' में श्रद्धा कपूर ने लीड एक्ट्रेस का रोल किया था। ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर ना चली हो लेकिन प्रभास और श्रद्धा कपूर की केमिस्ट्री पसंद की गई।
ऐश्वर्या राय बच्चन-रजनीकांत (रोबोट)
रजनीकांत की फिल्म 'रोबोट' को खूब पसंद किया गया था। रजनीकांत की फिल्म रोबोट में ऐश्वर्या राय बच्चन थीं। रजनीकांत और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। 
सोनाक्षी सिन्हा-रजनीकांत (लिंगा)
रजनीकांत की फिल्म 'लिंगा' में सोनाक्षी सिन्हा ने उनकी पत्नी का रोल किया था। रजनीकांत और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।

Tags:    

Similar News

-->