मुंबई। इटालियन एक्ट्रेस और मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani), जिन्हें ज्यादातर लोग अरबाज खान की गर्लफ्रेंड के रूप में जानते हैं, वो एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली जॉर्जिया एंड्रियानी को अक्सर डांस वीडियोज शेयर करते हुए देखा जाता है, जो फैंस को खूब पसंद आते हैं। इस बीच एक बार फिर उन्होंने हिंदी गाने पर कमर मटकाते हुए वीडियो शेयर किया है।

जॉर्जिया के लेटेस्ट वीडियो (Giorgia Andriani Latest Dance video) में उन्हें फेमस हिंदी सॉन्ग 'मुझे नौ लखा मंगा दे रे' गाने के रीमिक्स वर्जन पर हॉट मूव्स परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर के स्पोर्ट्स ब्रा के साथ पिंक शॉर्ट्स पहना हुआ है और खूबसूरत हरियाली से घिरे बागीचे में डांस कर रही हैं। वीडियो में जॉर्जिया के मूव्स बेहद हॉट और शार्प हैं, जिसे देख फैंस मदहोश हो गए हैं।
इंस्टाग्राम वर्ल्ड में इस वीडियो को अबतक 50 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और हजारों लोगों वीडियो पर लाइक बटन प्रेस कर अपना प्यार दर्ज कराया है। कमेंट बॉक्स पर नजर डालें तो, फैंस जॉर्जिया एंड्रियानी के मूव्स से घायल होते नजर आए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एनर्जेटिक' साथ में हार्ट, फायर इमोजी भी जोड़ा है। दूसरे ने लिखा, 'जॉर्जिया एंड्रियानी आप फायर क्रैकर (पटाखा) हैं'। एक अन्य ने लिखा, 'हाउस ऑफ हॉटनेस' इनके अलावा लोगों ने हार्ट और फायर इमोजी भी ड्रॉप किए हैं।


Tags: