Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) के गाने आते ही सुपरहिट हो जाते हैं। निरहुआ का देसी अंदाज लोगों को खूब पसंद आता हैं। निरहुआ ने भोजपुरी जगत में अपना अच्छा खासा नाम कमाया है। निरहुआ का हर गाना रिलीज होते ही लाखों व्यूज बटोरने में कामयाब हो जाता है। भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली (Amarpali Dubey) के साथ उनकी जोड़ी को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता हैं। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी जब भी पर्दे पर आती है, तो सोशल मीडिया पर तहलका बवाल मचा देती है।

इन दोनों उनका एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। निरहुआ और आम्रपाली का गाना 'दुनिया जाये चाहे भाड़ में' (Duniya Jaye Chahe Bhad Main) इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में आम्रपाली और निरहुआ दोनों जबरदस्त ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।
Full View
इस गाने को अब तक 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना फिल्म आशिक-आवारा का है। इस गाने को भोजपुरी गायिका कल्पना (Kalpana) और दिनेश लाल यादव द्वारा गाया गया है। इस गाने में निरहुआ खटिया पर लेटकर आम्रपाली संग रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यहां देखिये यह हॉट रोमांस वीडियो


Tags: