मां श्वेता तिवारी से लगातार तुलना किए जाने पर बोलीं पलक तिवारी मैं उनकी तरह नहीं दिखती लेकिन

अभिनेत्री

Update: 2025-05-12 07:34 GMT


Palak Tiwari: पलक तिवारी की तुलना अक्सर उनकी मां और फेमस टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी से होती है. वहीं अब पलक ने मां से कंपेयर किए जाने पर बात की है. टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी काफी फेमस हैं. पलक ने कई म्यूजिक एल्बम के बाद सलमान खान स्टारर किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में एंट्री की थी. फिल्म में पलक की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी. वे सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं. वहीं अब पलक तिवारी ने हाल ही में अपनी मां श्वेता तिवारी से लगातार तुलना किए जाने के बारे में बात की है. मां श्वेता से तुलना किए जाने पर क्या बोलीं पलक तिवारी?
आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में पलक ने अपनी माँ श्वेता से लगातार तुलना किए जाने पर बात की और कहा कि उन्हें लगता है कि उनकी मां के दशकों लंबे करियर और सफलता को देखते हुए उनके साथ तुलना करना अनफेयर है. पलक ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. अगर कुछ है तो वह यह कि मेरी मां को ही प्रतिक्रिया देनी चाहिए. उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया है, उसके बाद उनकी तुलना उनकी आधी उम्र के किसी से की जाए - यह फेयर नहीं है. मैं रियलिटी में बहुत खुश हूं. मुझे नहीं लगता है कि मैं उनकी तरह दिखती हूं, लेकिन मेरा सपना है कि एक दिन मैं खुद को उनके जैसा बना सकूं. अगर मैं लोगों से थोड़ा भी जुड़ पाई, जितना उन्होंने किया, तो मैं खुद को सफल मानूंगी."


Tags:    

Similar News