Entertainment मनोरंजन : सोशल मीडिय पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नुसरत भरूचा फैंस के बीच में घिरी दिख रही हैं। इसके अलावा वो परेशान होकर अपने करीबियों को ढूढ़ती हुई नजर आ रही हैं।
इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा किसी समारोह में शामिल होने पहुंची हैं। उसी दौरान एक्ट्रेस के फैंस उनके साथ सेल्फी लेने का प्रयास करते हैं, जिस कारण अभिनेत्री भीड़ के बीच में फंस जाती हैं। इसके बाद उन्हें लोगों से ये पूछते हुए देखा जा सकता है कि उनके लोग कहां हैं, जिसके लिए अभिनेत्री को परेशान देखा जा रहा है।
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यार बेचारी को जाने दो। दूसरे यूजर ने मजाक में बोला कि बेचारी भीड़ में खो गई। इसके अलावा अन्य यूजर भी उन्हें कह रहे हैं कि वो नाटक कर रही हैं। हालांकि, इस बात पुष्टि वीडियो में नहीं हुई है।