रणवीर सिंह के फोटोशूट पर अब जान्हवी कपूर ने किया रिएक्ट, न्यूड फोटोशूट के सवाल पर दिया

आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर जैसे सितारों ने रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट का सपोर्ट किया है।

Update: 2022-07-30 10:42 GMT

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लेकर हंगामा खत्म ही नहीं हो रहा है। एक तरफ जहां उनके खिलाफ कई जगहों पर FIR दर्ज कर ली गई है वहीं सेलेब्स से लेकर पब्लिक तक हर कोई उनके इस फोटोशूट को लेकर अपनी राय जाहिर कर रहा है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने भी रणवीर सिंह के फोटोशूट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और न्यूड फोटोशूट को एक्टर की आर्टिस्टिक फ्रीडम बताया है।


रणवीर के फोटोशूट पर क्या बोलीं जाह्नवी?
जाह्नवी कपूर ने कहा कि रणवीर सिंह का मैगजीन के लिए न्यूड पोज करना उनकी कलात्मक आजादी है और उन्हें इसकी सजा नहीं दी जानी चाहिए। जाह्नवी कपूर शुक्रवार को दिल्ली में एक इवेंट का हिस्सा बनी थीं जब उनसे रणवीर सिंह के फोटोशूट को लेकर प्रतिक्रिया देने को कहा गया। तब उन्होंने रणवीर सिंह को डिफेंड करते हुए कहा कि ये रणवीर सिंह और उनकी आर्टिस्टिक फ्रीडम है।

आलिया और अर्जुन ने किया था डिफेंड
पिंकविला द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में जाह्नवी कपूर ने कहा, 'मुझे लगता है कि ये कलात्मक आजादी है और मुझे नहीं लगता है कि किसी को उसकी आर्टिस्टिक फ्रीडम के लिए सजा दी जानी चाहिए।' बता दें कि इससे पहले तमाम बॉलीवुड सितारे रणवीर सिंह का सपोर्ट कर चुके हैं। आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर जैसे सितारों ने रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट का सपोर्ट किया है।

Tags:    

Similar News

-->