नोरा फतेही ने जमीन पर लेटकर किया अजीबोगरीब डांस, फैंस ने कहा- 'मिर्गी आ गई है क्या'

नोरा फतेही की इन डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है औऱ कमेंट कर फैंस कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Update: 2021-11-08 10:11 GMT

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस मूव्स और बोल्ड लुक के चलते सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री अपने डांस वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें वो अजीबो गरीब डांस करती दिख रही हैं।

नोरा ने अपनी इन वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वहीं से फिल्मफेयर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्रा्म पर शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में एक्ट्रेस वॉक करती हुई आती हैं एक दम से अजीबो गरीब डांस स्टेप्स करने लग जाती हैं। नोरा फतेही की इन डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है औऱ कमेंट कर फैंस कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


वीडियो पर एक यूजस ने कमेंट कर लिखा, मिर्गी आ गई है क्या। वही कई यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब नोरा ने अपने डांस से फैंस का ध्यान आकर्षित किया हो। वो अक्सर अपनी एक्टिविटी से लोगों का ध्यान आपनी ओऱ खिंचती रहती हैं।
बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द मिलाप जावेरी की फिल्म सत्यमेव जयते 2 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में नोरा अभिनेता जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला के साथ अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री को आखिरी बार अजय देवगन की फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में देखा गया था। फिल्म में अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त ने मुख्य रोल प्ले किया था।


Tags:    

Similar News