बॉलीवुड इंडस्ट्री के नितिन मनमोहन की मां का निधन, सुबह 10 बजे होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आई है। दिवंगत अभिनेता मनमोहन की पत्नी और प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन की मां कांता मनमोहन का निधन हो गया।

Update: 2021-10-10 04:15 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आई है। दिवंगत अभिनेता मनमोहन की पत्नी और प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन की मां कांता मनमोहन का निधन हो गया। कांता मनमोहन ने 9 अक्तूबर की शाम को मुंबई में अपनी अंतिम सांस ली, जिसके बाद नितिन मनमोहन के परिवार में गम छा गया है।

जानकारी के मुताबिक, नितिन मनमोहन की मां का अंतिम संस्कार 10 अक्तूबर को सुबह 10 बजे सांताक्रूज श्मशान घाट में किया जाएगा, जहां पर नितिन के साथ उनके करीबी लोग उनकी मां को अंतिम विदाई देते नजर आएंगे।

बता दें कि, कांता मनमोहन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनमोहन की पत्नी थीं। मनमोहन ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिसमें 'ये रास्ते हैं प्यार के', 'शहीद', 'मोहब्बत जिंदगी है' जैसी फिल्में शामिल हैं। दिवंगत अभिनेता मनमोहन के बेटे नितिन फिल्मी दुनिया के मशहूर प्रोड्यूसर हैं, जिन्होंने 'बोल राधा बोल', 'लाडला', 'दीवानगी', 'भूत' और 'यमला पगला दीवाना' जैसी फिल्में बनाई हैं

Tags:    

Similar News