रंगे हाथ पकड़े गए 'निरहुआ', फिर आम्रपाली दुबे ने किया बुरा हाल

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) की फैन फोलोइंग बहुत ही जबरदस्त है

Update: 2022-02-19 11:44 GMT

मुंबई। भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) की फैन फोलोइंग बहुत ही जबरदस्त है। ये कहना बिल्कुल गलत नही होगा कि उनके गाने और फिल्म आते ही सुपरहिट की लिस्ट में शामिल हो जाते है। भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) की जोड़ी सुपरहिट है। दोनों की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। निरहुआ और आम्रपाली जब भी साथ नजर आते हैं, तो सोशल मीडिया पर तहलका मच जाता है।

गौरतलब है कि भोजपुरी स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी पिक्चर्स और वीडियो शेयर करते हैं। हाल ही में आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ और नीलम गिरी नजर आ रही हैं। दो हसीनाओं के बीच में फंस कर निरहुआ का बुरा हाल हो गया है।
जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि निरहुआ संग आम्रपली और दूसरी एक्ट्रेस लड़ते नजर आ रही हैं। निरहुआ संग नोंक झोंक भरा वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस को भोजपुरी स्टार्स का यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि स्टार्स अपनी आने वाली फिल्म 'कलाकंद' के सॉन्ग पर जमकर डांस कर रहे हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए आम्रपाली दुबे ने आने वाले गाने का हिंट दिया है फैंस को। आपको बता दें कि आम्रपाली और निरहुआ आने वाली फिल्म 'आई मिलन की रात' में नजर आएंगे। इस सुपरहिट जोड़ी की फिल्म में रोमांस के साथ-साथ हॉरर का तड़का भी देखने को मिलेगा। खबरों की माने तो निरहुआ इस फिल्म में आम्रपाली दुबे और प्रीति मौर्या दोनों के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।


Tags:    

Similar News