निरहुआ ने होली से पहले दर्शकों के लिए रिलीज किया नया गाना, 24 घंटे में VIDEO SONG को मिले इतने व्यूज

भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ

Update: 2021-03-24 08:48 GMT

Holi Mein Tiri Ri Ri Pu Nirahua Bhojpuri Holi Song 2021: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Aka Nirahua) का नया होली स्पेशल सॉन्ग 'होली में टीरी री री पू..' (Holi Mein Tiri Ri Ri Pu..) मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस गाने में दिनेश लाल यादव एकदम सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं। गाने में उनके साथ आशीष वर्मा भी दिखाई दे रहे हैं। गाने को रिलीज हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए है और इसके वीडियो पर 1,124,684 व्यूज आ चुके हैं। इस गाने को दिनेश लाल यादव और आशीष वर्मा ने मिलकर गाया है। इसके बोल विमल बावरा और राणा सिंह ने दिए हैं जबकि इसका म्यूजिक महिपाल भारद्वाज ने दिया है। यहां देखें इस गाने का शानदार वीडियो-

Full View


Tags:    

Similar News