आम्रपाली दुबे संग इश्क फरमा रहे हैं निरहुआ, देखें रोमांटिक फोटो

भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) की फैन फोलोइंग बहुत ही जबरदस्त है

Update: 2022-04-11 16:52 GMT
आम्रपाली दुबे संग इश्क फरमा रहे हैं निरहुआ, देखें रोमांटिक फोटो
  • whatsapp icon

Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) की फैन फोलोइंग बहुत ही जबरदस्त है। ये कहना बिल्कुल गलत नही होगा कि उनके गाने और फिल्म आते ही सुपरहिट की लिस्ट में शामिल हो जाते है। भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ (nirahua) और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) की जोड़ी सुपरहिट है। दोनों की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। हाल ही में निरहुआ और आम्रपाली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है।

हालिया तस्वीर में देखा जा सकता है कि निरहुआ, आम्रपाली दुबे (Nirahua Aamrapali Dubey Picture) के साथ रोमांटिक पोज दे रहे हैं। इस पिक्चर को शेयर करते हुए निरहुआ ने लिखा है 'लव इन नेपाल' (Love In Nepal)। फोटो में देखा जा सकता है कि निरहुआ, आम्रपाली दुबे के बालों में फूल लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह पिक्चर खूब वायरल हो रही है। फैन्स को इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री बेहद पसंद आ रही है।
गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे और निरहुआ का डंका बजता है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी खूब पसन्द की जाती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत निरहुआ के साथ फिल्म 'निरहुआ हिन्दुस्तानी' से की थी।
आम्रपाली और निरहुआ के वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों स्टार्स आने वाली फिल्म 'आई मिलन की रात' में नजर आएंगे। इस सुपरहिट जोड़ी की फिल्म में रोमांस के साथ-साथ हॉरर का तड़का भी देखने को मिलेगा। खबरों की माने तो निरहुआ इस फिल्म में आम्रपाली दुबे और प्रीति मौर्या दोनों के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।


Tags:    

Similar News