काम से छुट्टी मिलते ही टीम संग 'हनुमान अंश' देखने पहुंचीं निमरत कौर, फिल्म की जमकर की तारीफ
मुंबई: निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी शानदार कहानी से बॉक्स ऑफिस अच्छा कलेक्शन करने के साथ-साथ लोगों के दिलों को छू रही हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, जिसे देखते हुए लोग फिल्म देखने के लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री निमरत कौर हाल ही में अपनी पूरी टीम के फिल्म देखने के लिए गई थीं।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी पूरी टीम के साथ तस्वीरें सिनेमा हॉल की तस्वीरें पोस्ट कीं। साथ ही, अभिनेत्री ने नीब करौरी आश्रम की भी तस्वीर पोस्ट की हैं। अभिनेत्री निमरत कौर ने बताया कि वे पिछले काफी समय से अपने काम में व्यस्त थीं, जिस वजह से कुछ भी करने का मौका नही मिला। उन्होंने बताया कि काम से फुरसत होकर उन्होंने और उनकी टीम ने मिलकर सबसे फिल्म 'हनुमान अंश' देखने का प्लान बनाया।
उन्होंने लिखा, "काम से पहले दिन की छुट्टी मिलते ही मेरी टीम और मैंने सबसे पहला प्यान बनाया और फिल्म 'हनुमान अंश' देखी। हम खूब हंसे, तालियां बजाई, रोए और ऐसा लगा जैसे हम सुनहरे पुराने दौर में वापस चले गए हों।"
अभिनेत्री ने फिल्म को ईश्वर की दिव्यता और आशीर्वाद बताया। उन्होंने लिखा, "इस फिल्म ने याद दिलाया कि असल में क्या मायने रखता है और हम सबको क्या जोड़ता है - ईश्वर की दिव्यता और उनका आशीर्वाद। यह छोटी सी, सादी सी फिल्म बहुत बड़े दिल से बनाई गई है और आज पूरी दुनिया में इसका जश्न मन रहा है, हम भी उसी जश्न में शामिल हैं।"
अभिनेत्री ने हनुमान अंश की पूरी टीम को जमकर शुभकामानएं दी। उन्होंने लिखा, "इस फिल्म को बनाने की जिद और मेहनत के लिए हनुमान अंश से जुड़ी पर्दे के आगे और पीछे, इस फिल्म से जुड़े हर एक इंसान को मेरी तरफ से दिल से बहुत-बहुत बधाई।"
अभिनेत्री निमरत कौर ने फिल्म को एक शानदार अनुभव बताया। उन्होंने लिखा, "क्या शानदार अनुभव था, इससे सीखने को बहुत कुछ मिला... दिल से शुक्रिया।दोस्तों ये फिल्म बिल्कुल मत छोड़ना! ये अब तक का सबसे प्यारा और दिल को छू लेने वाला सिनेमा है।"