होली पर सफेद सूट और लाल दुपट्टा पहन निकलीं निमरत कौर, look देख फैंस हुए क्रेजी

ऐक्ट्रेस निमरत कौर को होली के दिन ट्रडिशनल अवतार में मुंबई में देखा गया।

Update: 2021-03-30 01:52 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | ऐक्ट्रेस निमरत कौर को होली के दिन ट्रडिशनल अवतार में मुंबई में देखा गया। इस अदाकारा ने ऐसा लुक चुना था, जो सिंपल होते हुए भी बेहद एलिगेंट और खूबसूरत लग रहा था। सफेद सूट और लाल दुपट्टे का कॉम्बिनेशन काफी अट्रैक्टिव था, जिसे देख इम्प्रेस हुए बगैर रह पाना मुश्किल है। (फोटो साभार:योगेन शाह



 



निमरत ने जो कपड़े पहने थे, वो पूरी तरह से फेस्टिव वाइब्स दे रहे थे। ऐसे में इसे होली परफेक्ट लुक कहा जा सकता है।निमरत ने सफेद रंग का नी-लेंथ कुर्ता पहना था। इसके साथ मैचिंग का प्लाजो था, जो काफी प्रिटी लग रहा था।




इस सफेद सूट के साथ निमरत ने लाल रंग का दुपट्टा कैरी किया था। कॉटन मेड इस चुनरी पर बांधनी प्रिंट देखा जा सकता था।निमरत ने सूट सेट के साथ लाल रंग की जूतियां पहनी थीं, जो उनके दुपट्टे से मैच कर रही थीं।




अदाकारा ने अपने ट्रडिशनल लुक को लाल बिंदी, न्यूड मेकअप और बालों को साइड पार्ट कर वेव्स में स्टाइल करते हुए परफेक्ट बनाया था।इस एलिगेंट लुक के साथ निमरत कौर ने ब्राउन कलर का लेदर मेड टोट बैग कैरी किया था। ये उनके ओवरऑल लुक के साथ शानदार चॉइस लग रहा था।


Tags:    

Similar News