निक्की तम्बोली ने मां को किया विश, जमकर लुटाया प्यार

'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) में नजर आ चुकी अदाकारा निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं

Update: 2021-05-09 09:51 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) में नजर आ चुकी अदाकारा निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं। चार दिन पहले ही निक्की तम्बोली ने अपने भाई को खोया है। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से निक्की तम्बोली के भाई जतिन तंबोली का 4 मई को देहांत हो गया था। भाई की मौत के बाद निक्की तंबोली केपटाउन के लिए रवाना हो गई थीं। यहां पर निक्की तंबोली खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi 11) की शूटिंग करने पहुंची हैं। 

केपटाउन में निक्की तंबोली अपने नए दोस्तों के साथ मन लगाने की कोशिश कर रही है। इसके बाद भी निक्की तंबोली भाई के जाने के गम को भुला नहीं पा रही हैं। कुछ समय पहले ही निक्की तंबोली ने अपने भाई की तरफ से मां को मदर्स डे विश किया है। निक्की तंबोली अपनी मां के दुख को समझ रही है। यही वजह है जो निक्की तंबोली ने भाई की तरफ से भी मां को प्यार भेजा है। मां की प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए निक्की तंबोली ने लिखा, लव यू आई...। मेरी और दादा की तरफ से आपको हैप्पी मदर्स डे...।
बता दें निक्की तंबोली अपने भाई को दादा कहकर बुलाती थीं। इस पोस्ट में निक्की तंबोली ने अपनी मां के लिए कई दिल की इमोजी बनाई हैं। निक्की तंबोली चाहती हैं कि उनकी मां को अपने बेटे की कमी महसूस न हो। वैसे शेयर की गई तस्वीर में निक्की तंबोली अपनी मां को गले लगाए दिख रही हैं। फैंस निक्की तंबोली की इस तस्वीर को देखकर इमोशनल हो गए हैं। 
देखें निक्की तंबोली की पोस्ट- 

बता दें कि कुछ समय पहले ही निक्की तंबोली ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। बीते कुछ समय से निक्की तंबोली लगातार ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। ऐसे में निक्की तम्बोली ने अपने हेटर्स को करारा जवाब देते हुए अपना काम पर ध्यान देने की सलाह दी है।


Tags:    

Similar News

-->