जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बिग बॉस फेम निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) के भाई का मंगलवार को निधन हो गया था. उनके भाई जतिन कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गए थे और हॉस्पिटल में उनका इलाज किया जा रहा था. उनके स्वास्थ्य की स्थिति ऐसी हो गई थी कि उन्हें बचाया नहीं जा सका. उनकी उम्र मात्र 29 साल थी.

अपने भाई को खोने के बाद निक्की तंबोली का हाल बहुत बुरा हो गया. इसके बाद भी उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 11 में शामिल होने का फैसला कर लिया. अब इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट शेयर करके उन्होंने इसके पीछे जो वजह, उसका खुलासा किया है. उनका कहना है कि ये उनके भाई की इच्छा थी. जब जतिन का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था उसी दौरान निक्की ने उनसे खतरों के खिलाड़ी में पार्टिसिपेट करने की बात शेयर की थी तो वे बहुत खुश हुए थे. निक्की के भाई अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अब वे अपने भाई के लिए इस शो में जरूर हिस्सा लेंगी.
निक्की तंबोली की पोस्ट.

निक्की तंबोली ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है. उन्होंने नोट में लिखा, 'मैं अपनी लाइफ के उस मोड़ पर खड़ी हूं जहां एक तरफ मेरी फैमिली है जो बहुत बुरे दौर से गुजर रही है और दूसरी तरफ मेरा वर्क कमिटमेंट हैं. यदि दोनों में से मुझे एक को चुनना पड़े तो यकीनन मेरे लिए मेरा परिवार पहले है.'
निक्की ने नोट में अपने भाई जतिन के बारे में लिखा है- 'जब मैंने हॉस्पिटल में खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में हिस्सा लेने के बारे में बताया था तो वह बहुत उत्साहित था. मैं वर्क कमिटमेंट के लिए खतरों के खिलाड़ी में पार्टिसिपेट करूंगी. ये मैं अपने भाई के लिए करूंगी क्योंकि वे मुझे अब करीब से देखेगा.' निक्की तंबोली को बिग बॉस 14 से पहचान मिली. इस शो में पसंद किया गया हालांकि उन्हें सलमान खान से डांट भी खानी पड़ी थी.


Tags: