मुंबई: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम निक्की तंबोली इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। अरबाज पटेल के साथ ब्रेकअप और धोखाधड़ी की अटकलों के बीच निक्की ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इन खबरों पर ज्यादा कुछ कहने से बचते हुए सिर्फ इतना कहा, “कल पता चल जाएगा।”
निक्की और अरबाज पटेल की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती रही है। दोनों अक्सर साथ नजर आते थे, लेकिन हाल के दिनों में उनके बीच दूरी की खबरों ने फैंस का ध्यान खींचा।
रिश्ते में दरार की खबरों से मची हलचल
सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चाएं चल रही थीं कि निक्की और अरबाज के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में धोखे की अटकलें भी लगाई गईं, जिसके बाद फैंस लगातार दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल कर रहे थे। दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक तौर पर ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है।
निक्की ने दिया रहस्यमयी जवाब
जब निक्की से इस मामले पर सवाल किया गया तो उन्होंने सीधे तौर पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया। उनके छोटे से जवाब ने सोशल मीडिया पर और ज्यादा चर्चा शुरू कर दी है फैंस अब इंतजार कर रहे हैं कि आखिर निक्की के “कल पता चल जाएगा” वाले बयान के पीछे क्या सच सामने आता है।
सोशल मीडिया पर फैंस की नजर
निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की मुलाकात रियलिटी शो के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों की नजदीकियां चर्चा में आईं। दोनों ने कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें भी शेयर की थीं। फिलहाल ब्रेकअप की खबरें सिर्फ अटकलों पर आधारित हैं और दोनों की ओर से किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Tags: