अभिनेता को डेट कर रहीं निधि झा, जानें एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ी बातें

भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्री निधि झा आज लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं।

Update: 2021-10-17 09:59 GMT

भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्री निधि झा आज लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। निधि ने इस इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाई है। इसी वजह से फैंस अपनी खूबसूरत अभिनेत्री के हर अंदाज को पसंद करते हैं। इस इंडस्ट्री में निधि को 'लुलिया' के नाम जाना जाता है और इसकी वजह उनका गाना 'लुलिया का मांगेले' है। एक्ट्रेस के इस गाने को फैंस ने खूब पसंद किया था। इस गाने में निधि झा के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह नजर आए थे। इसी वजह से फैंस पवन और निधि की जोड़ी को भी काफी पसंद करते हैं।

निधि झा ने इस इंडस्ट्री में रहते हुए कई हिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी के बाद भी कई लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा कुछ जानते नहीं हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको निधि झा की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में बताते हैं।

निधि झा का जन्म

निधि झा का जन्म 18 अक्टूबर 1988 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा भी मुंबई से पूरी की। उनके पिता का नाम रंजीत झा है। हालांकि, एक्ट्रेस का परिवार लाइमलाइट से दूर रहता है। लेकिन निधि सोशल मीडिया पर अपने माता-पिता के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

निधि झा का टीवी करियर

निधि झा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी की दुनिया से की थी। वह कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। वह 'सपने सुहाने लड़कपन के', 'अदालत', 'क्राइम पेट्रोल', 'संकट मोचन हनुमान' और 'सावधान इंडिया' जैसे हिंदी टीवी शो में नजर आ चुकी हैं।

भोजपुरी में मचाया धमाल

निधि झा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'गदर' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में निधि के काम की खूब तारीफ हुई, जिसकी वजह से वह भोजपुरी इंडस्ट्री की स्टार बन गईं। इसके बाद निधि झा ने जिद्दी, सत्या, कसम पैदा करने वाले की, गैंगस्टर दुल्हनिया, मन्दिर वाही बनायेंगे, क्रैक फाइटर, और जय हिन्द जैसी कई हिट फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाया है। निधि एक शानदार अभिनेत्री के साथ-साथ कमाल की सिंगर भी हैं। उन्होंने कई म्यूजिक एल्बम बनाए हैं।

यश कुमार को रही हैं डेट

निधि झा भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्शन सुपरस्टार यश कुमार को डेट कर रही हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाई थी। इस तस्वीर के साथ निधि झा ने कैप्शन में लिखा था, 'अपने पूरे दिल से अपनी आत्मा के साथ मैं आपसे हमेशा प्यार करने का वादा करती हूं।' 


Tags:    

Similar News