जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी एक्ट्रेस निधि भानुशाली (Nidhi Bhanusali) को फेमस सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को छोड़े हुए कई साल बीत चुके हैं. लेकिन वो लगातार अपनी तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं. जब भी वो सोशल मीडिया पर दिखाई देती हैं तो फैंस उनके प्यार में पड़ जाते हैं. निधि भानुशाली ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू भिड़े की भूमिका निभाई थी. शो से निकलने के बाद उन्होंने अपने ग्लैमरस अवतार से सभी को चौंका दिया और कुछ ही देर में उनकी हॉट तस्वीरें वायरल हो जाती हैं. एकबार फिर ऐसा ही कुछ हुआ.

निधि भानुशाली ने ड्रेडलॉक के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. कई लोगों को विश्वास नहीं हो पा रहा है कि ये वही लड़की है जिसने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू के किरदार में देखा गया था. अपने लेटेस्ट क्लिक के साथ निधि एक बार फिर तापमान बढ़ा रही है और प्रशंसको उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.
अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में निधि डीप-नेक डेनिम ड्रेस पहने शानदार पोज देती नजर आ रही हैं. अभिनेत्री के बालों पर लगी खूबसूरत एक्सेसरी निधि को ग्लैमरस और स्टाइलिश बना रही है! उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया है, ''जाओ, थोड़ी देर जलो.'' फोटो तेजी से वायरल हो रही है और अब तक इसे 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
इस तसवीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, क्या से क्या हो गये देखते देखते. एक और यूजर ने लिखा, आप बहुत ग्लैमरस लग रही हैं सोनू. एक और यूजर ने लिखा, आप मेरी क्रश हो. एक और यूजर ने लिखा, इतनी हसीन चेहरा, इतनी प्यारी आंखें. एक और यूजर ने लिखा, मैं आपको गले लगाना चाहता हूं. एक और यूजर ने लिखा, तुझको चाहा है तुझको चाहेंगे.
बता दें कि, निधि ने साल 2012 में झील मेहता को सोनू के किरदार से रिप्लेस किया था और अपनी परफॉर्मेंस से दिल जीता था. निधि ने टीवी डेब्यू ही इस शो के साथ किया था. साल 2019 में निधि भानुशाली ने शो छोड़ दिया था और उन्हें पलक सिधवानी ने रिप्लेस किया था. सोनू ने तारक मेहता इसलिए छोड़ा ताकि वह अपनी हायर स्टडीज पर ध्यान दे सकें. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह मुंबई में एक कॉलेज से बीए कर रही है.


Tags: