Click the Play button to listen to article

मुंबई: 'कुंडली भाग्य' फेम संजय गंगनानी ने शनिवार यानि 28 नवंबर को गर्लफ्रेंड पूनम प्रीत संग शादी रचाई। कपल ने दिल्ली के गुरुद्वारे में दोस्तों और परिवार के बीच लावां फेरे लिए। संजय की मेहंदी से लेकर शादी तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं।

वहीं अब इस न्यूलीवेड कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। जाहिर है दोनों एक-दूसरे के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए रवाना हुए हैं हालांकि उनके हनीमून की जगह की पुष्टि नहीं हुई है।


लुक की बात करें तो संजय गगनानी ब्लैक हुडी और डेनिम पैंट में हैंडसम दिखे। वहीं नई नवेली दुल्हन ग्रीन कलर के सूट में स्टाइलिश लग रही हैं।
हाथों में चूड़ा, मेहंदी लगे हाथ, मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहने काफी जच रही हैं। इस दौरान उन्होंने बैग कैरी किया है।


एयरपोर्ट पर न्यूलीवेड कपल ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
Tags: