नया भोजपुरी सॉन्ग 'करेंट कमरिया' रिलीज, खेसारी लाल ने श्वेता शर्मा संग जमाई हॉट केमिस्ट्री

भोजपुरी सिनेमा के स्टार एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) हर रोज इंटरनेट पर नए नए गाने लेकर आते देखे जाते हैं

Update: 2022-05-09 18:04 GMT

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के स्टार एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) हर रोज इंटरनेट पर नए नए गाने लेकर आते देखे जाते हैं। अब उनका एक और गाना रिलीज हुआ है, जो लोगों का दिल जीत रहा है। ट्रेंडिंग स्टार खेसारी के नए गाने का नाम है 'करेंट कमरिया' (Current Kamariya), जिसे आज ही रिलीज किया गया है।

'करेंट कमरिया' (Current Kamariya) गाने के वीडियो को भी काफी पसंद किया जा रहा है, जिसे श्वेता शर्मा (Shweta Sharma) और खेसारी लाल यादव पर फिल्माया गया है। खेसारी के बाकी गानों की ही तरह ये गाना भी काफी शानदार है, और एक्ट्रेस अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस को घायल कर रही हैं। श्वेता शर्मा की दिलकश अदाएं दर्शकों की धड़कनें बढ़ाने का काम कर रही हैं। इस आइटम सॉन्ग में खेसारी और श्वेता (Khesari lal yadav-Shweta Sharma Item Song) के बीच की हॉट केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है।
'करेंट कमरिया' गाने में खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज (Khesari lal yadav-Shilpi Raj Songs) की आवाज है। म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है और बोल लिखे हैं विजय चौहान ने। डायरेक्टर संजीव शर्मा हैं। कोरियोग्राफर अनुराग गुप्ता हैं।
Full View


Tags:    

Similar News