नए धमाकेदार सॉन्ग रिलीज, खेसारी से बोलीं रक्षा गुप्ता 'दुरे रही राजा जी'

भोजपुरी सिनेमा की जान खेसारी लाल यादव (Khesari Lal yadav) अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ दमदार आवाज को लेकर जाने जाते हैं

Update: 2022-05-16 17:47 GMT

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जान खेसारी लाल यादव (Khesari Lal yadav) अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ दमदार आवाज को लेकर जाने जाते हैं। आए दिन वो नए नए गाने लेकर आते हैं, जिससे फैंस के एंटरटेनमेंट का डोज हाई रहता है। इस बीच उनका एक और नया गाना रिलीज हुआ है, जिसके बोल हैं 'दुरे रही राजा जी' (Dure Rahi Raja Ji)।

खेसारी का ये धमाकेदार सॉन्ग हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसके वीडियो को खेसारी लाल यादव और रक्षा गुप्ता पर फिल्माया गया है। वीडियो में दोनों की हॉट केमिस्ट्री के साथ-साथ इनका रोमांस फैंस को घायल कर रहा है। वीडियो में खेसारी और रक्षा के बेडरूम सीन को फिल्माया गया है। दोनों को वीडियो में लड़ते झगड़ते और रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। खेसारी लाल यादव ने सफेद शर्ट और काली लुंगी पहन रखी है, जबकि रक्षा सफेद शर्ट और लुंगी में हैं। दोनों इस आउटफिट में काफी हॉट दिख रहे हैं।
गाने में आवाज खेसारी लाल यादव ने दिया है। बोल अखिलेश कश्यप और संतोष राजा के हैं। जबकि म्यूजिक एबी गुप्ता ने दिया है। खेसारी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस वीडियो को कुछ ही घंटों में 19 लाख से अधिक व्यूज मिल गए हैं।
Full View


Tags:    

Similar News