एक दूजे के हुए नील भट्ट और ऐश्‍वर्या शर्मा, सामने आई शादी की शानदार तस्वीर

गहरे लाल रंग के शॉल के साथ नजर आए

Update: 2021-12-01 06:41 GMT
Click the Play button to listen to article

टीवी शो 'गुम है किसी के प्‍यार में' के लीड रोल निभाने वाले नील भट्ट और ऐश्‍वर्या शर्मा ने एक दूसरे को अपना हमसफर चुन लिया है। ये कपल टीवी पर विराट और पाखी के नाम से फेमस हैं जो देवर और भाभी का किरदरा निबा रहे हैं लेकिन असल में दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा से उज्जैन के महाकाल को साक्षी मानकर एक-दूसरे के संग सात फेरे लिए।



नील भट्ट और ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शादी फंक्शन की कई तस्वीरें शेयर की। इस तस्वीरों में नील अपनी दुल्हनियां की मांग भरते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में नील मंगलसूत्र पहनाते हुए नजर आ रहे हैं।


ऐश्वर्या शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर लाल रंग का 'बंधनी' लहंगा पहना। उन्होंने अपने लुक को पारंपरिक रखा।


वहीं नील भट्ट के लुक की बात करें तो उन्होंने सफेद शेरवानी में ऐश्वर्या के लहंगे के साथ लाल पगड़ी और गहरे लाल रंग के शॉल के साथ नजर आए


ऐश्वर्या और नील ने अपनी मेहंदी फंक्शन और हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।



Tags:    

Similar News