BiggBoss15 OTT सेट के बाहर स्पॉट हुए NehaKakkar और भाई टोनी कक्कर


बिग बॉस ओटीटी हर बीतते हफ्ते के साथ और भी दिलचस्प होता जा रहा है। घर में लगातार कंटेस्टेंस्ट्स के रिश्ते बनते बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। संडे के वार में एक और कंटेस्टेंट इस घर से बेघर हो जाएगा, जिसके बाद घर में मौजूद सभी सितारे आपस में फिनाले के लिए भिड़ते हुए नजर आएंगे।

सिंगर नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़, रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी सहित कई कलाकार करण जौहर के साथ 'संडे के वार' में मंच साझा करते हुए नजर आएंगे और अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का प्रोत्साहन बढ़ाने के साथ-साथ कुछ घर वालों की क्लास भी लगाएंगे। साथ ही दिव्या अग्रवाल के लिए आज का शो काफी स्पेशल होने वाला है। क्योंकि दिव्या के बॉयफ्रेंड वरुण सूद करण जौहर के साथ सिर्फ मंच ही साझा करते हुए नजर नहीं आएंगे बल्कि दिव्या की हिम्मत बढ़ाने के लिए वो घर के अंदर भी एंट्री ले सकते हैं।
Tags: