इस ऑल ब्लैक आउटफिट में नेहा का रूप और निखर रहा था. उन्होंने एक पैंसिल स्कर्ट को मैचिंग बैलून स्लीव वाले क्रॉप टॉप के साथ स्टाइल किया था.

रेड कलर की कटआउट ड्रेस में नेहा अपने ग्लैमर से फैंस का दिल धड़का रही हैं. थाई-हाई स्लिट ने उनके लुक में एक्स फैक्टर जोड़ा.

इस पाउडर ब्लू ड्रेस में नेहा शर्मा का अंदाज़ देखने लायक था. उनकी ड्रेस में प्लंजिंग नेकलाइन के साथ-साथ थाई-हाई स्लिट भी थी जो नेहा के लुक को और शानदार बना रही थी.

इस फेस्टिव सीज़न अगर आप भी अपने स्टाइल से लोगों को इम्प्रेस करना चाहती हैं तो नेहा के इस लुक को कैरी कर सकती हैं. ब्लू कलर के शरारा सूट में नेहा बेहद हसीन लग रही थीं.
नेहा ने एक ब्लू कलर के शरारा को प्रिंटेड स्लीवलेस कुर्ती के साथ स्टाइल किया था. अपने लुक को पूरा करने के लिए नेहा ने इस सूट को मैचिंग नेट के दुपट्टे के साथ कैरी किया.


Tags: