बारिश के मौसम में आलस आना कोई नई बात नहीं है. इस मौसम में आलस के कारण किसी का मन बिस्तर से उठने का नहीं करता है. अगर मजबूरी में बिस्तर से उठना भी पड़ता है, तो काम में मन तो बिलकुल नहीं लगता है. कुछ ऐसा ही एक्ट्रेस नेहा शर्मा के साथ हो रहा है. अपनी फिटनेस को लेकर सजग रहने वाली एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने जिम में एक्सरसाइज करते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसे फैन्स जमकर लाइक और कमेंट कर रहे है. इस वीडियो में वो जिम में एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रही है. लेकिन वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि नेहा का मन कहीं और ही है.



Tags: