जनता से रिश्ता वेबडेस्क | इंडियन आइडल की जज नेहा कक्कड़ अपने नए गाने खढ़ तैनू मैं दस्सा को लेकर काफी उत्साहित हैं। नेहा कक्कड़ अपने इस गाने से जुड़ी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। कुछ समय पहले ही नेहा कक्कड़ ने अपनी कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में नेहा कक्कड़ अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।


अपना गाना प्रमोट करती दिखीं नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) नेहा कक्कड़ इन दिनों अपने नए गाने खढ़ तैनू मैं दस्सा को जमकर प्रमोट कर रही हैं। कुछ समय पहले ही नेहा ने अपने गाने का पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया था।तस्वीरों में नेहा कक्कड़ डार्क ऑरेंज कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस लुक में नेहा कक्कड़ बहुत क्यूट लग रही हैं।
नेहा कक्कड़ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। नेहा कक्कड़ की ये तस्वीरें रोहनप्रीत ने क्लिक की हैं। इस बात का खुलासा खुद नेहा ने किया है। इस तस्वीर में नेहा कक्कड़ सड़क पर बैठकर पोज दे रही हैं। नेहा कक्कड़ पूरी मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं।
बता दें कि नेहा कक्कड़ ने अपना ये नया गाना पति रोहनप्रीत के साथ गाया है। ऐसे में फैंस नेहा कक्कड़ के गाने को सुनने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नेहा कक्कड़ का गाना 18 मई को रिलीज होने वाला है। ऐसे में टोनी कक्कड़ ने भी नेहा को उनके नए गाने के लिए बधाई दी है।


Tags: