कार में बैठे-बैठे 'तेरा सूट बड़ा टाइट' सॉन्ग पर नेहा कक्कड़ ने यू किया डांस... देखें VIDEO
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी सिंगिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी सिंगिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. वह इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव नजर आ रही हैं. नेहा कक्कड़ अकसर अपने वीडियो और फोटो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार में बैठे-बैठे ही तेरा सूट बड़ा टाइट सॉन्ग पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 9 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है.
वीडियो में नेहा कक्कड़ का डांस और उनका अंदाज वाकई देखने लायक है. बॉलीवुड सिंगर कार में बैठे-बैठे ही धमाकेदार अंदाज में डांस कर रही हैं, साथ ही खूब एक्सप्रेशंस भी दे रही हैं. वीडियो में ब्लैक ड्रेस और ब्लैक गॉगल्स के साथ उनका लुक भी लाजवाब लग रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए नेहा कक्कड़ ने लिखा, "भैयू टोनी कक्कड़ के सॉन्ग तेरा सूट पर डांस कर रही हूं." बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब नेहा कक्कड़ ने अपने अंदाज से इस कदर लोगों का ध्यान खींचा हो. इससे पहले नेहा का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह गोवा की बीच पर सैर करती हुई दिखाई दे रही थीं.
नेहा कक्कड़ के करियर की बात करें तो जल्द ही उनका मरजानेया सॉन्ग रिलीज होने वाला है. इस गाने में बिग बॉस 14 की विजेता और मशहूर एक्ट्रेस रुबिना दिलैक अपने पति के साथ नजर आएंगी. बिग बॉस 14 के बाद यह पहली बार है जब रुबिना और अभिनव किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करते हुए नजर आएंगे. नेहा कक्कड़ ने इससे जुड़ा पोस्टर भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया था. बता दें कि नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. नेहा हाल इंडियन आइडल में बतौर जज भी नजर आई थीं.