नेहा ने गर्मी से निपटने को किया यह जुगाड़

Update: 2024-05-29 13:25 GMT
मुंबई :  हमारे देश में इस समय प्रचंड गर्मी कहर बरपा रही है। लोग इससे निपटने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ ने गर्मी से पार पाने के लिए एक नया और बेजोड़ जुगाड़ ढूंढा है। नेहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो हाथ में एक अजीब सा गैजेट लिए घूम रही हैं। नेहा इस गैजेट को अपने चेहरे के आगे रखकर दबा रही हैं और उससे उनके चेहरे पर हवा लग रही हैं। 

इस अनोखी चीज का नाम हैंड प्रेस फ्रूट फैन टॉय है। यह आउटडोर के लिए एक छोटा पॉकेट फैन है। इसे आप पोर्टेबल समर फैन भी कह सकते हैं। इसे खिलौने के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके निचले हिस्से में एक पंप जैसी चीज है, जिसे दबाने पर पंखुड़ियां घूमने लगती है। अमेजन पर इस फैन की कीमत 194 रुपए से शुरू होती है।
बहरहाल नेहा के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो रियलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर 3’ में जज की भूमिका निभा रही हैं। नेहा कई दफा इंडियन आइडल शो में भी जज के रूप में दिखी हैं। नेहा बॉलीवुड के कई सुपरहिट गानों को आवाज दे चुकी हैं। नेहा की पर्सनल लाइफ देखें तो उन्होंने साल 2020 में सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी की थी।
Tags:    

Similar News