नेहा-अंगद ने अपने लाडले का हाल्फ बर्थडे 6 महीने पूरे होने का मनाया जश्न, शेयर की खास तस्वीरें

अक्सर उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते नजर आते हैं।

Update: 2022-04-04 08:20 GMT

एक्ट्रेस नेहा धूपिया एक बेहतरीन बॉलीवुड एक्ट्रेस होने के साथ-साथ दो बच्चों की सुपर मॉम और अंगद बेदी की परफेक्ट पत्नी भी हैं। वह काम के साथ-साथ फैमिली को मेनटेन करना अच्छे से जानती हैं। बेटी मेहर के जन्म के बाद पिछले साल अक्टूबर ने नेहा और अंगद बेदी ने बेटे गुरिक का स्वागत किया था। अब हाल ही में कपल ने अपने लाडले का हाल्फ बर्थडे यानि 6 महीने पूरे होने का जश्न मनाया। इस मौके की खास तस्वीरें नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।







 


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नेहा धूपिया अपने बेटे के साथ बेड पर लेटी नजर आ रही हैं और कभी उसके साथ मस्ती कर रही हैं तो कभी लाडले का माथा चूमती दिख रही हैं।
तस्वीरें शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा- जादू और पागलपन के कई मिजाज... हम आपको बहुत प्यार करते हैं @guriqdhupiabedi, हमारे जीवन में आने के लिए धन्यवाद ... आज आधा साल # आधा जन्मदिन @angadbedi @mehrdhupiabedi.


इतना ही नहीं कपल में बेटे के 6 महीने का होने पर क्रिकेट थीम वाला खूबसूरत केक भी काटा, जिसकी तस्वीर नेहा धूपिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर की हैं।
नेहा के अलावा अंगद बेदी ने भी इस मौके पर बेटे का दादू और बहन मेहर संग खेलते हुए का एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-''गुरिक बिशन सिंह बेदी!!!!हैप्पी 6 मंथ पुत्रा!!! तेरे दादे दी कमाई तेनू लगे। चंगा इंसान बनी बस..अपने दादे वर्गा (तुझे तेरे दादा की कमाई लग जाए..अच्छा इंसान बनना..अपने दादा जैसा) वाहेगुरू.''
फैंस को कपलके बेटे के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो खूब पसंद आ रही हैं, जिन पर यूजर्स जमकर प्यार उड़ेल रहे हैं।
बता दें, नेहा धूपिया और अंगद बेदी बॉलीवुड इंडस्ट्री के परफेक्ट कपल में से एक हैं। दोनों ने 10 मई, 2018 को गुरुद्वारे में शादी रचाई थी। 18 नवंबर, 2018 को नेहा ने बेटी मेहर धूपिया बेदी को जन्म दिया था और बेटी के जन्म के 3 साल बाद कपल ने 3 अक्टूबर, 2021 को अपने बेटे गुरिक सिंह का स्वागत किया। अब नेहा-अंगद घर में अपने दोनों बच्चों के साथ बेहद खुश हैं और अक्सर उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते नजर आते हैं।




Tags:    

Similar News