नीतू कपूर ने नवरात्रि पर बेटे रणबीर का भजन गाते हुए वीडियो किया शेयर, सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को दी नवरात्रि की बधाई

नीतू कपूर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है, 'जय माता दी'

Update: 2020-10-17 14:12 GMT
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने नवरात्रि शुरू होने पर एक म्यूजिक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में रणबीर भी दिख रहे हैं, जो गिटार हाथ में लेकर माता की चौकी के सामने भजन गा रहे हैं।

नीतू कपूर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है, 'जय माता दी'। वीडियो में रणबीर कपूर हाथ में गिटार लेकर शेरावाली मां का गाना गा रहे हैं। इस वीडियो क्लिप को खूब पसंद किया जा रहा है। कुछ फैन्स इसपर जय माता दी लिख रहे हैं तो दूसरे हंसकर दिल भेज रहे हैं।

फैन्स के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग भी इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। करिश्मा कपूर, नीना गुप्ता, अनुष्का शर्मा से लेकर अमिताभ बच्चन ने भी इस पोस्ट को लाइक किया है। इसके साथ ही बहन ऋद्धिमा कपूर ने पोस्ट पर प्रेयर इमोजी के साथ कमेंट किया है।





बता दें यह वीडियो क्लिप रणबीर की फिल्म रॉकस्टार का है। फिल्म में रणबीर सिंगर बनने के लिए स्ट्रगल करते हुए माता की चौकी में गाना गाते हैं। रणबीर के हाथ में गिटार है और वह पूरे मन से आंखें बंद करके भजन गा रहे हैं। ऑउटफिट भी उन्होंने ट्रेडिशनल पहना हुआ है।

गौतरलब है कि कुछ दिन पहले ही रणबीर ने अपना जन्मदिन मनाया था जिसमें आलिया भट्ट भी शामिल हुई थीं। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर उनकी केक के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए 'हैप्पी बर्थडे 8' लिखा था।


रणबीर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उनके पास अभी दो फिल्में हैं। पहली फिल्म उनकी ब्रह्मास्त्र है जिसमें रणबीर के साथ आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं। इसके अलावा वह अपनी दूसरी फिल्म समशेरा की तैयारी में लगे हैं। बताया जा रहा है इसमें रणबीर के साथ वाणी कपूर और संजय दत्त लीड रोल में होंगे।

Tags:    

Similar News