बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक-दूसरे का हाथ थाम लिया है। दोनों ने 14 अप्रैल को मुंबई के वास्तु अपार्टमेंट में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की है। इस शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार था और आखिरकार उनकी इच्छा पूरी हो गई है। वहीं, नीतू कपूर ने अपने एक पोस्ट से लोगों को इमोशनल कर दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया है कि उनके पति और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की इच्छा पूरी हो गई।

नीतू कपूर की रणबीर कपूर संग फोटो


नीतू कपूर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर दूल्हे वाली ड्रेस में तो नीतू कपूर भी तैयार नजर आ रही हैं। वेटरन एक्ट्रेस ने बेटे के साथ इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'ये कपूर साहब को समर्पित है, आपकी इच्छा पूरी हो गई है।' इसके साथ उन्होंने इमोजी भी बनाए हैं।
नीतू कपूर ने शेयर किए पोस्ट
बताते चलें कि नीतू कपूर ने इससे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रणबीर कपूर की शादी की तस्वीरों को शेयर कर एक पोस्ट किया था। इन तस्वीरों में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसके साथ लिखा था, 'मेरी दुनिया।' नीतू कपूर ने एक अन्य पोस्ट में अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर और जेठानी बबित कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें उन्होंने बताया कि वह सेलिब्रेशन के बाद ग्रुप फोटोशूट करवा रहे हैं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जाएंगे सिद्धिविनायक मंदिर
बताते चलें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक-दूसरे को बीते 4 साल से डेट कर रहे थे। सोनम कपूर और आंनद आहूजा के वेडिंग रिसेप्शन में पहली बार दोनों एक साथ नजर आए थे। इसके बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर कई बार एक साथ नजर आए चुके हैं। बॉलीवुडलाइफ को फैमिली के करीबी सोर्स ने बताया है, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी के बाद सिद्धिविनायक मंदिर जाएंगे। ये कपल शादी के बाद पहले दिन मंदिर जाकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेगा।

Tags: