सतीश कौशिक के निधन पर नीना गुप्ता ने बयां किया दर्द, शेयर किया इमोशनल वीडियो

भगवान उनको हिम्मत दे। खासकर वंशिका को और क्या बोलूं।' इस वीडियो को शेयर करते हुए नीना ने कैप्शन में लिखा- 'गुड बाय कौशिकन।'

Update: 2023-03-10 04:13 GMT
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक अब हमारे बीच नही रहे। 66 साल उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। सतीश कौशिक के अचानक चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। हर कोई उन्हें निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस नीना गुप्ता का एक इमोशनल वीडियो सामने आया है। जिसमें में एक्टर की मौत की खबर सुन अपना दुख बयां कर रही हैं।
नीना गुप्ता ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो पोस्ट की है। जिसमें वह कह रही हैं- 'फ्रेंड्स आज सुबह-सुबह एक बहुत बुरी खबर के साथ मैं उठी हूं। इस दुनिया में एक ही आदमी था जो मुझे नैन्सी कहकर बुलाता था और मैं उसे कौशिकन कहकर बुलाती थी। बहुत पुराना साथ था हमारा। दिल्ली मैं कॉलेज के दिनों से।'
नीना आगे कहती हैं- 'बहुत बुरा हुआ। उसकी छोटी बच्ची वंशिका, उसकी वाइफ शशि...उनके लिए बहुत मुश्किल समय है और अगर कुछ भी उनको चाहिए, तो मैं हमेशा उनके साथ रहूंगी और मैं हूं। भगवान उनको हिम्मत दे। खासकर वंशिका को और क्या बोलूं।' इस वीडियो को शेयर करते हुए नीना ने कैप्शन में लिखा- 'गुड बाय कौशिकन।'

Tags:    

Similar News