भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानीं सिंगर प्रियंका सिंह( Bhojpuri Singer Priyanka Singh) अपने हर गाने से फैंस का दल जीत लेती हैं। उनके गाने काफी धमाकेदार होते है। वहीं अगर प्रियंका सिंह के साथ जोड़ी बनी हो नीलम गिरी (Neelam Giri) की तो फिर तो क्या कहने। फैंस के लिए तो ये डबल ट्रीट जैसा हो जाता है। क्योंकि नीलम गिरी के डांस के तो सभी दीवाने हैं।

फिलहाल यूट्यूब पर नीलम गिरी और प्रियंका सिंह का एक( New Bhojpuri Song) नया भोजपुरी गाना 'धड़कन बढ़ल बा' (Dhadkan Badhal Ba) गर्दा उड़ा रहा है। कुछ घंटे पहले रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ व्यूज मिल रहे हैं। और इस गाने के चर्चे भी ज़ोरों पर हैं।
Full View

भोजपुरी गाना "धड़कन बढ़ल बा" (Dhadkan Badhal Ba) गाने ने वाकई दर्शकों की धड़कने बढ़ा दी हैं। इस गाने में एक तरफ जहां प्रियंका सिंह अपनी आवाज का जलवा बिखेर रही है तो वहीं दूसरी ओर नीलम गिरी अपने जबरदस्त डांस से बिजलियां गिरा रही है।
रिलीज होने के बाद से ही गाने को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बता दें गाने को रिलीज हुए कुछ घंटे ही हुए हैं और इसे 2 लाख से ज्दाया लोगों ने देख लिया है। गाने को अपनी सुरीली आवाज प्रियंका सिंह ने तो दी ही है साथ ही इसके बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे है । वहीं आर्या शर्मा ने इसका म्यूजिक दिया है।
Tags: