भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव (Anupama Yadav) की भोजपुरिया दर्शकों के बीच शानदार फैन फॉलोइंग है. वो जब भी आती हैं तो धमाल ही मचा जाती हैं. वहीं, एक्ट्रेस नीलम गिरी (Neelam giri) की फैन फॉलोइंग भी किसी से कम नहीं है. वो जब किसी गाने में आती हैं तो धमाल ही मचा जाती हैं. ऐसे में अब ट्रैंडिंग गर्ल और अनुपमा का एक नया गाना 'सईयां जी के बंगला' (Saiya Ji Ke Bangla) रिलीज होते ही छा गया है. इसमें एक्ट्रेस का नया लुक फैंस को भा गया है. वो इसमें अपनी अदाओं से बिजली गिराते हुए नजर आ रही हैं.

अनुपमा यादव (Anupama yadav) और नीलम गिरी (Neelam giri) की भोजपुरी गाना (Bhojpuri gaana) 'सईयां जी के बंगला' (Saiya Ji Ke Bangla) के वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. ये गाना एक शादीशुदा महिला और पति के प्यार पर आधारित है. इस गाने में एक्ट्रेस का अभी तक के सबसे जुदा अवतार देखने के लिए मिलेगा. इसमें लुक और खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है. इस गाने को रिलीज किए हुए कुछ ही देर हुई है और खबर लिखे जाने तक एक लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं. इस सॉन्ग को अनुपमा यादव ने अपनी मधुर आवाज में गाया है. इस गाने के वीडियो में नीलम गिरी नई नवेली व्याहता नारी के रूप में जलवा बिखेर रही हैं, जो अपनी सहेलियों से अपने बलमा और ससुराल का बखान कर रही हैं. यह गाना काफी रिच और महंगे लोकेशन पर फिल्माया गया है, जोकि गाने के वीडियो में दिख रहा है.
Full View
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गीत 'सईयां जी के बंगला' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. सिंगर अनुपमा यादव हैं. नीलम गिरी ने वीडियो में मनमोहक परफॉर्मेंस दिया है. गीतकार आशुतोष तिवारी के लिखे इस गीत को संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत से सजाया है. वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन, डीओपी संतोष यादव, नवीन वर्मा हैं. मेकअप निशांत, हेयर गुड़िया का है. इस गाने का सभी राइट वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास है.


Tags: