जनता से रिश्ता वेबडेस्क |  नवाजुद्दीन सिद्दीकी  और तमन्ना भाटिया  की फिल्म 'बोले चूड़ियां'  का नया गाना 'रहगुजर'  सॉन्ग रिलीज हो गया है. गाने में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तमन्ना भाटिया का यह नया गाना फैन्स को खूब पसंद आ रहा है और कमेंट के जरिए फैन्स वीडियो पर खूब प्याल लुटा रहे हैं.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी  और तमन्ना भाटिया का 'रहगुजर'  सॉन्ग को रिलीज हुए कुछ ही देर हुआ है और इसे अभी तक डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इससे पहने फिल्म का 'स्वैगी चूड़ियां' गाना रिलीज हुआ था. 'बोले चूड़ियां' फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ तमन्ना भाटिया भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. इस फिल्म की कहानी एक प्रेमी जोड़े की कहानी है जो छोटे से गांव में रहता है. यह पहली बार होगा कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तमन्ना भाटिया और राजपाल यादव साथ में काम कर रहे हैं.

गौरतलब है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी  का इससे पहले पहले म्यूजिक वीडियो 'बारिश की जाए' रिलीज हुआ. वीडियो में वे सुनंदा शर्मा  के साथ नजर आये हैं. सिंगर बी प्राक  ने इसे गाया है, जबकि मशहूर लिरिक्स राइटर जानी  ने इस गाने को लिखा


Full View




Tags: